कठिनाइयों में बीता डायरेक्टर रोहित का जीवन,फिल्म सेट पर पहुंचने के लिए रोज चलना पड़ता था पैदल – RGH NEWS
मनोरंजन

कठिनाइयों में बीता डायरेक्टर रोहित का जीवन,फिल्म सेट पर पहुंचने के लिए रोज चलना पड़ता था पैदल

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. उनकी एक्शन और मसाला फिल्मों को दर्शक बहुत पसंद करते हैं. रोहित (Rohit Shetty) आज बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसके लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है. अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बताया कि जब उन्होंने काम करना शुरू किया था तब उन्हें 35 रुपए सैलरी मिलती थी. फिल्म सेट पर जाने के लिए पैसे नहीं होते थे तो वह पैदल ही चल पड़ते थे, जिसमें डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता था.

खाने तक के लिए नहीं होते थे पैसे 
एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बताया कि उनकी जर्नी आसान नहीं रही है. उन्होंने कहा, ‘लोगों को लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से आता हूं, तो मेरे लिए यह काफी आसान रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. कई बार ऐसा होता था कि मुझे खाना और ट्रैवल में से किसी एक को चुनना पड़ता था, क्योंकि जेब में सिर्फ एक चीज के लिए पैसे होते थे’.

रोज पैदल चलकर सेट पर पहुंचते थे रोहित 
रोहित (Rohit Shetty) ने कहा, ‘हम सांता क्रूज में रहते थे. इसके बाद हम दहिसार में मेरी दादी के घर शिफ्ट हो गए. हमारे पास रहने के लिए घर तक नहीं था. मैं आर्थिक रूप से बहुत परेशान रहता था. मेरी दादी दहिसर में रहती थी, जो कि बहुत दूर था. फिर मैंने पैदल ही चलना शुरू कर दिया. मैं मलाड से अंधेरी तक पैदल चला करता था. इसमें मुझे डेढ़ से दो घंटे लगते थे. मुझे बहुत सारे रास्ते पता हैं. जब कभी मैं अपने ड्राइवर से बोलता हूं कि इस रूट पर चलो, तो वह रिव्यू मिरर में मुझे देखता है और सोचता है कि मुझे सारे रूट कैसे पता है? क्या मैं पहले चोर था’?.

इस फिल्म से पलटी किस्मत
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने साल 2003 में अजय देवगन को लेकर ‘जमीन’ फिल्म बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिल्म ‘गोलमाल’ का निर्देशन किया. यह कॉमेडी फिल्म हिट हो गई. इसके बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सफल फिल्मों का निर्देशन किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button