मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने ‘वेडिंग एनिवर्सरी’ पर राज कुंद्रा के लिए लिखा मोटिवेशनल मैसेज

नई दिल्ली: अश्लील वीडियो मामले में जेल जाने और बुरी तरह फंसने के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की तलाक की खबरें लगातार आ रही थीं. लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो और राज कुंद्रा कतई तलाक नहीं ले रहे हैं. दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज शादी की 12वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं.

इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम ने पर अपनी और राज की शादी की तस्वीरें (Shilpa Shetty Raj Kundra marriage Pics) शेयर की हैं और एक प्यारा मैसेज भी राज कुंद्रा के नाम लिखा है. शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, ’12 साल पहले हमने अच्छे और बुरे वक्त में साथ देने का, प्यार का, भरोसे का वादा किया था इसे जारी भी रखा, हमने ईश्वर से हर दिन रास्ता दिखाने की प्रार्थना की थी. 12 साल हो चुके हैं… हैपी ऐनिवर्सरी कुकी (राज कुंद्रा). कई सारे इंद्रधनुष, हंसी, माइलस्टोन्स और हमारे अनमोल बच्चों के लिए. हमारे सभी वेल विशर्स जो हमारे अच्छे और बुरे वक्त में साथ रहे, उन्हें दिल से आभार.

वहीं, शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को कुछ ही देर में लगभग तीन लाख से अधिक लाइक्स आ गए हैं. बिपाशा बसु, सुनील शेट्टी, टेरेंस लुईस जैसे सितारों ने भी शिल्पा और राज को सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button