कोरोना के कहर से परेशान लोग हुए 20 दिनों तक घरों में कैद ,लगाया गया टोटल लॉकडाउन – RGH NEWS
देश

कोरोना के कहर से परेशान लोग हुए 20 दिनों तक घरों में कैद ,लगाया गया टोटल लॉकडाउन

विएना। (एपी) ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है।

यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है।

ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button