लीनेस "सेवांजली" का दीपावली मिलन व सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

लीनेस “सेवांजली” का दीपावली मिलन व सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ*

ऑल इंडिया लीनेस क्लब रायगढ़ सेवांजलि ने अपने उद्देश्य के अनुरूप संवेदना, जागरूकता के मानविक कार्यों के साथ साथ राष्ट्रीय व सांस्कृतिक महत्व को भी अपने कार्यक्रमों में उचित प्राथमिकता प्रदान की है । इसी क्रम में सेवांजली के द्वारा दीपावली मिलन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन अति सुन्दर संयोजन एवं सादगी से आयोजित किया गया । दीपावली मिलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीनेस पायल अग्रवाल एरिया ऑफिसर, विशिष्ट अतिथि ली ममता अग्रवाल एरिया सेक्रेटरी, गेस्ट ऑफ ऑनर संरक्षक ली मंजरी गुरु एवं लि सुषमा श्रीवास्तव रही । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण से की गई । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया एवं अध्यक्ष ली सुमिता पाण्डेय द्वारा उन्हें भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह दिए गए । दीपावली मिलन के इस शुभ अवसर पर सेवांजलि के सभी सदस्यों द्वारा दीपों को प्रज्वलित करके सुंदर व आकर्षक तरीके से दीपों की माला सुसज्जित की गई।लीनेस लता बघेल द्वारा सुंदर मंच संचालन किया गया।
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट “भूख निवारण” के तहत अतिथियों द्वारा एक्टिविटी कराई गई ।
दिवाली तंबोला के साथ साथ अनेक मनोरंजक खेल खेले गए।
सेवांजलि द्वारा लीनेस सदस्यों के लिए आयोजित ऑनलाइन वेजिटेबल ज्वेलरी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि ली. पायल अग्रवाल एवं अध्यक्ष ली. सुमिता पांडेय जी द्वारा किया गया। दिवाली मिलन के इस शुभ अवसर पर सभी बच्चों को ली. ममता चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। ।
इस कार्यक्रम में सभी सदस्य अपने हाथों से बने स्वादिष्ट व्यंजन लाए थे ।
लीनेस पायल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में लीनेस क्लब द्वारा अभी तक, की गयी संपूर्ण गति विधियों की बहुत अधिक सराहना की तथा कहा कि सेवांजली एकदम नया क्लब है, पर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपने सार्थक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी अलग ही पहचान बनायी है। उन्होंने सभी सदस्यों की सहभागिता पर अपनी खुशी जतायी।
अध्यक्ष ली. सुमिता पांडेय जी ने क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए बताया की प्रत्येक गतिविधि के सफलता पूर्वक आयोजन का श्रेय सभी सदस्यों के संयुक्त सहयोग और समर्पण को जाता है।
लीनेस मंजरी गुरु ने अपने शायराना अंदाज में अध्यक्ष और सेवांजलि क्लब को शुभकामनाएं दी ।अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।
इसके साथ ही सुंदरकांड के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी लीनेस परिवार व अन्य के लिए भंडारा प्रसाद रखा गया था । सभी सदस्यों ने पूर्ण उत्साह तथा उर्जा के साथ दीपावली मिलन का आनन्द लिया।
आज के कार्यक्रम में
सचिव ली.रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष ली.सुधा मिश्रा, ली.कावेरी शुक्ला,लीनेस प्रतिभा सिंह, ली.प्रिया पांडेय, ली.रूपान्जली देशमुख, ली.पिंकी शुक्ला,ली. रीटा श्रीवास्तव,ली.निशातअली,ली.पूनम वर्मा ,ली.अर्चना महाले ,ली.प्रियंका श्रीवास्तव, ली. सरोजनी कुर्रे , ली.सुनीता
यादव ,ली.प्रतिभा उपस्थित रहीं ।विशेष उपस्थिति चंचल सिंह एवं रश्मी की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button