देश
गेस्ट हाउस में सजता था जिस्म का बाजार, WhatsApp पर तस्वीर भेजकर बुलाते थे ग्राहक

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के एक गेस्ट हाउस से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने तीन युवतियों और तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राहकों को एक गेस्ट हाउस में बुलाया जाता था। इससे पहले व्हाट्सएप (WhatsApp) पर तस्वीरें भेज कर डील होती थी। पुलिस ने इसमें तीन लड़कियों और तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद हुए हैं।



