नए आशियाना में ऋषि कपूर की यादों को संजोएंगे रणबीर और आलिया,

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हालांकि, दोनों की शादी अगले साल तक के लिए टल गई है. लेकिन कपल के नए आशियाना का काम जोरशोर से चल रहा है. रणबीर, मां नीतू कपूर और आलिया को अक्सर कंस्ट्रक्शन साइट पर साथ देखा जाता है. कपल इस घर के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. बताया जा रहा है कि आलिया के साथ शादी के बाद रणबीर इस नए घर में शिफ्ट होंगे, लेकिन खास बात यह है कि रणबीर और आलिया ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के लिए एक स्पेशल रूम डेडिकेट करने का प्लान बनाया है.
ऋषि कपूर के लिए बनेगा स्पेशल रूम
रिपोर्ट के मुताबिक कपूर परिवार के एक करीबी ने बताया, रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) के नए घर में हाई क्लास सुविधाएं होंगी. रणबीर और आलिया की शादी ऋषि कपूर का सपना था, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया. परिवार ने ऋषि से जुड़ी हर चीज को घर पर संभालकर रखा है. नए घर में एक खास कमरा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के लिए होगा. इस रूम में ऋषि से जुड़ी चीजों को संभाल कर रखा जाएगा, जिसमें उनकी कुर्सी से लेकर बुकशेल्फ तक शामिल हैं.
तेजी से चल रहा घर का काम
रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) नए घर के डिजाइन में हर बारीकी का ध्यान रख रहे हैं. हालांकि, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी घर के लिए अपने कई सजेंशंस दिए है, जिस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है. रणबीर और आलिया के इस घर में टेम्प्रेचर कंट्रोल, स्विमिंग पूल, ओपन एयर एम्फीथियेटर जैसी लग्जरी सुविधाएं होंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने कॉन्ट्रैक्टर को साल 2022 तक घर को कम्प्लीट करने के लिए कहा है.



