रायगढ़ जिले का इस जगह पर हुआ घटना,थ्रेशर मशीन पलटी,2 महिलाओं की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ जिले का इस जगह पर हुआ घटना,थ्रेशर मशीन पलटी,2 महिलाओं की दर्दनाक मौत

 रायगढ जिले में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां धान कटाई के लिए ले जाई जा रही थ्रेशर मशीन पलट गई। जिसमें 2 महिलाओं की उसमें दबने से मौत हो गई। दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सरिया थाना के कोसमडीह गांव का है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

दरअसल, इन दिनों किसान धान कटाई के काम में लगे हैं। प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी भी होनी हैं। वहीं अचानक बारिश के चलते भी किसानों की चिंता बढ़ी है। यही वजह है कि किसान जल्द से जल्द खेत में लगा धान काट लेना चाहते हैं। मंगलवार को अमेरी निवासी अहिल्या मानिकपुरी और लता सेठ भी खेत में धान कटाई के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, मशीन को ट्रैक्टर के जरिए ले जाया जा रहा था। आस-पास के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर में कुछ लोग बैठे हुए थे। वहीं मशीन में भी कुछ लोग चढ़े हुए थे। महिलाएं भी मशीन में ही खड़ीं थी। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही ट्रैक्टर और मशीन कोसमडीह गांव पहुंची। ट्रैक्टर से अलग होकर मशीन पलट गई। उसी के चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button