लॉकडाउन फिर से लागू होने पर इस शहर में हुआ बवाल, लोगों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर,दंगे भड़काने में कई गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

लॉकडाउन फिर से लागू होने पर इस शहर में हुआ बवाल, लोगों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर,दंगे भड़काने में कई गिरफ्तार

यूट्रेक्ट: नीदरलैंड (Netherlands) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लागू किए गए लॉकडाउन (Lockdown) के बाद देश की उत्तरी इलाकों में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ. सबसे ज्यादा बवाल यूट्रेक्ट सिटी में हुआ जहां हजारों की तादाद में सड़क पर उतरे लोगों ने विरोध दर्ज कराने के लिए आवाज उठाई.

दंगा पुलिस ने संभाले हालात

देश के सरकारी टीवी न्यूज चैनल ‘एनओएस’ (NOS) ने बताया कि एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर पहुंचे युवाओं ने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया. एनओएस ने अपनी खबर में बताया कि बाद में दंगा पुलिस (Riot’s Police) ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दक्षिणी शहर ब्रेडा में ‘बार’ तय समय से ज्यादा वक्त तक खुले रहे. यूट्रेक्ट में, छात्र सुजैन वान डे वेर्ड ने नए प्रतिबंधों पर नाराजगी जताते हुए अपनी बात रखी.

 

‘लॉकडाउन स्वीकार करना मुश्किल’

हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा, ‘लॉकडाउन को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है. यह बहुत बुरा है और यह कुछ ऐसा है जो खासकर छात्रों और बाकी सभी के सामाजिक जीवन को तबाह कर सकता है.’

 

कार्यवाहक पीएम का ऐलान

देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शुक्रवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की और कहा कि यह कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘संक्रमण पर कठोर कार्रवाई करते हुए लोगों को बचाना चाहती है.’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button