नेता ने महिला ASI के साथ किया घिनोना काम,क्षेत्र में मच गया हड़कंप,पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
देश

नेता ने महिला ASI के साथ किया घिनोना काम,क्षेत्र में मच गया हड़कंप,पढ़ें पूरी खबर

महिला एएसआई ने कैथल के जजपा नेता संदीप गढ़ी पर दुष्कर्म, घर से गहने चोरी करने और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी नेता ने सभी आरोपों को नकारते हुए ब्लैकमेलिंग करार दिया है। साथ ही कहा कि 20 लाख रुपये नहीं दिए जाने के कारण उसके व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। उसके वकील ने इसे हनीट्रैप का मामला बताया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला एएसआई ने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है। जनवरी 2016 में गांव गढ़ी निवासी संदीप उसे मिला। आरोपी ने कहा कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। आरोपी ने झूठी बात बोल कर उसके साथ दोस्ती का रिश्ता बना लिया। एक दिन आरोपी उसके घर जूस लेकर पहुंचा। जिसे पीने पर वह बेहोश हो गई। इस बात का फायदा उठाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाए। वह उसे गाड़ी में भी लेकर गया और गाड़ी में भी गलत संबंध बनाएं। वर्ष 2018 में आरोपी उसके घर से 20 तोले सोना निकाल कर ले गया और पूछने पर बताया कि वह जुएं में हार गया। ये गहने अब सीआईए-1 में रखे हुए हैं। वह दिसंबर 2020 में वह गर्भवती हो गई।

उसने इस बारे में आरोपी संदीप से बात की और शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी जनवरी 2021 में अपनी पत्नी सुमन के साथ घर आया। उसने गर्भ गिराने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे नीचे गिरा दिया और उसकी पत्नी ने उसके मुंह में दवा डाल दी। जिससे गर्भपात हो गया। पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पत्नी और युवक गौरव के साथ एक आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उसका शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया है। इसके बाद उसके फोटो पर गंदे कमेंट लिखकर उसे पुलिस थाने में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दूसरी ओर संदीप गढ़ी ने इन आरोपों पर कहा कि उस पर उसके परिवार पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। यह महिला उसके संपर्क में जरूर थी, लेकिन उसके परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह दो बार उससे लाखों रुपये ऐंठ चुकी है। साथ ही सोना भी ले चुकी है। अब 20 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके पास इतने रुपये नहीं है तो उसने यह झूठा मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button