मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला में ,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र और बहु की मौत मणिपुर में थे पदस्थ,पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

मणिपुर में शनिवार को सेना के काफिले पर उग्रवादी हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 जवान मारे गए हैं। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई है। उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर अटैक किया है।
सूत्रों के मुताबिक हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटे भी मारे गए हैं।
नक्सलियों के कब्जे में सब इंजीनियर पति, 3 साल के बेटे को साथ लेकर जंगल में तलाश रही पत्नी
बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा और प्यून लक्ष्मण परतगिरी का अपहरण कर लिया। प्यून को शुक्रवार रात रिहा कर दिया गया है, लेकिन सब इंजीनियर अब भी नक्सलियों के कब्जे में है। बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचा प्यून काफी डरा हुआ है। सब इंजीनियर की पत्नी अर्पिता अपने 3 साल के बेटे को लेकर बीजापुर के जंगलों में खोज रही है। पत्नी ने नक्सलियों से उसके पति को छोड़ देने की मांग की है।
रायगढ़ शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपथ्यव आशा त्रिपाठी के पड़े पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी के मणिपुर मेम विद्रोहियो के साथ संघर्ष में शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई है।
इस संबंध में अभी तक ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि विप्लव मणिपुर में पदस्थ थे। इधर इस खबर के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के घर सुभचिन्तकों का तांता लग गया है।पूरा शहर इस खबर से शोकसंतप्त है।
ग्रवादियों ने घात लगाकर कर हमला किया है. यह हमला शनिवार सुबह 10 बजे शेखन-बेहिआंग पुलिस स्टेशन के इलाक़े में हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 46 असम रायफल के कमॉडिंग अफ़सर अपने परिवार और QRT के साथ जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक़ इस हमले कमॉडिंग अफसर की पत्नी और एक बच्चा और क्यूआरटी में तैनात 7 जवानों की भी मौत की खबर है. हालांकि सेना की तरफ़ से फ़िलहाल इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह का कायराना कृत्य को बख्शा नहीं जाएगा. वह दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि यह अमानवीय और आतंकी कृत्य है



