बदले-बदले से आर्यन जमानत के हफ्ते भर बाद भी न दोस्तों से मिलते न बाहर जाते हैं – RGH NEWS
अन्य खबर

बदले-बदले से आर्यन जमानत के हफ्ते भर बाद भी न दोस्तों से मिलते न बाहर जाते हैं

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आर्यन खान जाहिर तौर पर काफी शांत हो गए हैं। शाहरुख के बेटे ज्यादातर अपने कमरे में रहते हैं। इतना ही नहीं उन्हें अपने दोस्तों से मिलने या बाहर जाने में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है। आर्यन ने मुंबई के आर्थर रोड जेल में 25 दिन बिताए। उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। लेकिन खान परिवार के करीबी के मुताबिक उनकी लाइफ की इस घटना ने आर्यन को जख्मी कर दिया है और इसलिए आर्यन ने खुद को कैद कर लिया है।

बदल गया है आर्यन का व्यवहार
यह सब जानते हैं कि आर्यन एक अंतर्मुखी व्यक्ति हैं। वो ज्यादा बात नहीं करते। इस घटना के बाद से वह और भी ज्यादा इंट्रोवर्ट हो गए हैं। खान परिवार ने शाहरुख के बर्थडे पर अलीबाग फार्महाउस में फैमिली टाइम बिताने गया था। करीबी के मुताबिक आर्यन शांत हैं और खुद में ही गुम रहते हैं। वे ज्यादातर समय अपने कमरे में रहते हैं और लोगों से मिलने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

फैमिली नहीं करती मजबूर
आर्यन को जमानत मिले एक हफ्ता हो गया है लेकिन आर्यन अभी भी खुद में कुछ दबाए हुए हैं। ऐसा लगता है कि परिवार उन्हें चीजों को करने के लिए मजबूर नहीं करता है। जेल से कई कहानियां प्रेस में लीक हो गईं जैसे कि आर्यन ने कहा था कि उन्हें अपने पिता से मिलने के लिए समय-समय पर अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। यह भी कहा गया कि उन्होंने समाज के वंचित सदस्यों के लिए काम करने का वादा किया।

आर्यन के लिए सिक्योरिटी नहीं रखी है
करीबी ने यह भी कहा कि अभी तक शाहरुख की आर्यन खान के लिए विशेष रूप से बॉडीगार्ड रखने की कोई योजना नहीं है। शाहरुख ने फिलहाल अपने सभी शूट कैंसिल कर दिए हैं। वह अपने बेटे के लिए हर समय मौजूद रहना चाहते हैं। शाहरुख खान अपने बेटे पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उनके वफादार रवि सिंह जल्द ही शाहरुख खान के साथ शूटिंग के लिए रवाना होंगे। इसलिए अपने बेटे की सुरक्षा उनके लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात है।

 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान के बेटे आर्यन सदमे में हैं. शाहरुख के करीबी दोस्त ने बताया कि, ‘जब से आर्यन जेल से रिहा हुए हैं तब से वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं और अपने में ही खोए रहते हैं. वह ज्यादातर अपना समय अपने कमरे में ही बिताते हैं. इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों से मिलने में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. वह शांत थे लेकिन अब और शांत हो गए हैं. जैसे-जैसे उनकी जमानत में देरी हो रही थी, वह खुद में और शांत होते चले गए. उनका परिवार भी उन्हें इस सदमे से खुद ही उबरने के लिए पर्याप्त समय दे रहा है ‘

इसके अलावा करीबी दोस्त ने उन खबरों का भी खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि शाहरुख अपने बेटे के लिए सिक्योरिटी का भी इंतजाम करने में जुटे हुए हैं. ब़ॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक दोस्त ने बताया, आर्यन के लिए अलग से बॉडी गार्ड रखने की कोई प्लानिंग नहीं है. फ़िलहाल तो शाहरुख ही अपने बेटे के साथ 24 घंटे रहना चाहते हैं.

बता दें कि 2 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर छापेमारी कर आर्यन को हिरासत में लिया था. इसके बाद एनसीबी ने आरोप लगाया कि आर्यन खान ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं और उसकी खरीद-फरोख्त में शामिल हैं. आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया गया था. बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन तीनों ही आरोपियों को शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button