टीम इंडिया में इन 3 नए चेहरों को मिला मौका – RGH NEWS
खेल

टीम इंडिया में इन 3 नए चेहरों को मिला मौका

नई दिल्ली: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो गया. बता दें कि अब भारत को 17 नवंबर से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं. टी20 सीरीज 17 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगी. सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. सेलेक्टर्स ने IPL 2021 में धमाल मचाने वाले 3 खिलाड़ियों को मौका दिया है. ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ गदर मचाने के लिए तैयार हैं. आइए एक नजर डालते हैं इन 3 खिलाड़ियों पर:

1. ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL में शानदार प्रदर्शन कर सनसनी मचा रखी है. ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था. धोनी के बाद ये खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का प्रबल दावेदार भी नजर आ रहा है. आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चौथी बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र टीम की कमान सौंपी गई थी.

2. वेंकटेश अय्यर 

IPL 2021 में शानदार प्रदर्शन कर एक खिलाड़ी काफी चर्चा में है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) तूफानी बैटिंग के अलावा घातक बॉलिंग में भी माहिर हैं. वेंकटेश अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वेंकटेश अय्यर हार्दिक पांड्या से भी बढ़िया ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या से तंग आकर भारतीय टीम मैनेजमेंट वेंकटेश अय्यर को जरूर मौका देना चाहेगी. वेंकटेश अय्यर ने IPL 2021 के 10 मैचों में 128.47 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. दाएं हाथ के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का बतौर गेंदबाज टी20 में रिकॉर्ड शानदार है.

3. हर्षल पटेल 

हर्षल पटेल IPL 2021 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे और उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा किया था. उन्होंने आईपीएल 2021 में कुल 32 विकेट निकाल कर एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. हर्षल पटेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. हर्षल आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button