महिलाओं से न्यूड तस्वीरें मंगवा रहा था पति, बेटी ने खोल दिया करतूतों का राज

नई दिल्ली: टूर पर गए पति की करतूतों का राज उस वक्त खुल गया, जब घर पर बैठी पत्नी ने उनके आई पैड पर अन्य महिलाओं की न्यूड तस्वीरें देख ली। हैरानी की बात ये है कि पति की करतूतों का राज उसी की बेटी ने खोल दिया। महिला ने पति की करतूतों का राज अपने टिक टॉक वीडियो के जरिए खुलासा किया है। हालांकि उसने यह भी कहा है कि वो अपने पति से तलाक नहीं ले रही है।
महिला ने बताया कि उनका पति किसी काम से बाहर गया था। वो अपनी बेटी के साथ घर पर थीं। तभी बेटी आईपैड के लिए जिद करने लगी। उन्होंने घर पर रखे आईपैड को उठाकर उसे दे दिया। कुछ देर बाद बच्ची ने कुछ मैसेज पर क्लिक किया, जो उसके पिता ने भेजे थे। जब उसने अपनी मां को वो मैसेज दिखाए, तो उनके होश उड़ गए।
महिला ने बताया कि उनका शक यकीन में बदल गया था। उनका पति लगातार उन्हें धोखा देता रहा। जाने से पहले उसने घर वाले आईपैड में अपना iCloud अकाउंट लॉगइन कर रखा था, वही अकाउंट उसके फोन में भी लॉगइन था। जिस वजह से पति के फोन के सारे मैसेज घर वाले फोन में दिख रहे। वो तब हैरान रह गई जब उन्होंने देख की एक महिला ने अपनी न्यूड पिक भेजी है।



