सर्दियों में लहसुन खाने के होते है कई फायदे, जानिए इन फायदों के बारे में – RGH NEWS
स्वास्थ्य

सर्दियों में लहसुन खाने के होते है कई फायदे, जानिए इन फायदों के बारे में

भारत में सदियों से लोग लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल तंदुरुस्ती हासिल करने के लिए करते हैं. आयुर्वेद में लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ माना गया है. कई बीमारियों में लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक लहसुन में कई ऐसे गुण हैं जिसे साइंस भी प्रमाणित कर चुका है. कई चिकित्सकीय स्थितियों को ठीक करने के लिए लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. लहसुन में कई ऐसे कंपाउड पाए जाते हैं, जिसमें चिकित्सकीय गुण पाया जाता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि लहसुन में सल्फर की मौजूदगी बड़े काम की चीज है. यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. हालांकि लहसुन में जो सबसे महत्वपूर्ण कंपाउड है, वह है एलिसिन (allicin ). जब हम ताजा लहसुन को काटते हैं, तब एलिसिन निकलता है. अगर काटकर इसे छोड़ दें, तो एलिसिन लहसुन से निकल जाता है. इसके अलावा लहसुन में मैंग्नीज, विटामिन बी 6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर जैसे तत्व भी मौजूद रहते हैं. आइए जानते हैं लहसुन से हेल्थ को क्या-क्या फायदे हैं-

ठंड से शरीर की रक्षा
सर्दी में लहसुन खाने से ठंड का असर कम होता है. लहसुन इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है. 12 सप्ताह तक किए गए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने रोजाना लहसुन का सेवन किया, उनमें सर्दी के कारण होने वाली दिक्कतों में 63 प्रतिशत की कमी आई. इसके अलावा सर्दी के लक्षणों की लंबाई में भी कमी देखी गई. यानी बिना लहसुन के सेवन से सर्दी की शिकायत जहां औसतन 5 दिनों तक रहती थी, वहीं लहसुन के सेवन के बाद यह घटकर 1.5 दिन रह गया.

ब्लड प्रेशर को कम करता है
लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है. लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. एक अध्ययन में पाया गया कि लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर में दवा की तरह काम करता है. लहसुन को शहद के साथ खाने से उच्च रक्तचाप में बहुत जल्द आराम मिलता है.

 

वजन कंट्रोल करता है
लहसुन का सेवन वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है. लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती है. अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करें. यह आपके वजन को तेजी से घटाने में मदद करेगा.

 

डायबिटीज में भी फायदेमंद
लहसुन खाने से ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है. यह शरीर में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज के खतरे को कम करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button