शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 8 नवंबर को करेंगे अनावरण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 8 नवंबर को करेंगे अनावरण

*शा. महात्मा गांधी कॉलेज प्रांगण में आमसभा को करेंगे संबोधित*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: रायगढ़, 7 नवम्बर2021/ शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा खरसिया रेस्ट हाऊस के सामने स्थापित की गयी है। जिसका अनावरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 8 नवम्बर को करेंगे, साथ ही खरसिया के शा. महात्मा गांधी कॉलेज प्रांगण में आमसभा को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 1.20 बजे खरसिया पहुंचेगे। यहां वे रेस्ट हाउस के सामने स्थापित शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके पश्चात शा. महात्मा गांधी कॉलेज में आमसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.05 बजे खरसिया से प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button