छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
शहीद नंद कुमार पटेल जी की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया याद

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री शहीद नंदकुमार पटेल को कल 8 नवंबर को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने याद करते हुए उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि पटेल जमीन से जुड़े जननेता थे। वे छत्तीसगढ़ को आसमान की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखते थे। बघेल ने कहा कि पटेल मेरे बड़े भाई के समान थे, उनका हाथ आज भी मुुझे अपने कंधे पर महसूस होता है।



