रसोई गैस की सब्सिडी को लेकर सरकार ने बनाया नया प्लान

नई दिल्ली: : बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर आम लोगों में बहुत उम्मीद है. ऐसे में लोगों को बड़ी खबर मिल सकती है. ये चर्चा लगातार बनी हुई है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये का आंकड़ा छू सकती है. LPG सिलेंडर की बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.
इस महीने भी कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ी हैं. लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) में इशारा मिल रहा है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपये तक देने के लिए तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर पर सरकार दो तरह से फैसला ले सकती है. पहला, सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर सप्लाई करे. दूसरा, कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाए.
सब्सिडी पर क्या है सरकार का प्लान?
सब्सिडी देने के बारे में सरकार की तरफ से अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 10 लाख रुपये इनकम के नियम को लागू रखा जाएगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा. आपको बता दें कि बाकी लोगों के लिए सब्सिडी खत्म हो सकती है.
अभी किसे मिलती है सब्सिडी?
आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से कुछ जगहों पर एलपीजी पर सब्सिडी बंद है और यह नियम मई 2020 से चला आ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कोरोना महामारी के दौरान कच्चे तेल और गैस की कीमतें लगातार गिरी है उसके बाद ही यह कदम उठाया गया. हालांकि इस वक्त तक सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) पर पूरी तरह से सब्सिडी बंद नहीं की है.



