देश
3 आरोपियों ने कारोबारी के घर मे दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम,नगद समेत करोड़ों के जेवरात की लूट

नयी दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार को दो घरेलू सहायिकाओं ने अपने तीन साथियों के साथ एक कारोबारी के घर से नकद और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहने कथित रूप से लूट लिए।
हरमीत कौर (46) और उनके कारोबारी पति ने करीब डेढ़ महीने पहले मीना और हेमा कुमारी को घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा था तथा उन्हें रहने के लिए घर के भूतल पर जगह मुहैया कराई थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे दो में से एक घरेलू सहायिका की मदद से एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और उसने पेचकस से कौर को धमकाया। इस बीच, दो और लोग अंदर आ गए।
उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने घर के सभी कमरे की तलाशी ली और नकद तथा दो करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



