देश
तीन साल बाद एक बार फिर से केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी,कही ये बात

केदारनाथ: तीन साल बाद एक बार फिर से केदारनाथ धाम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने जय बाबा केदार के उद्घोष से अपने भाषण की शुरुआत की। आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण और बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के हर कोने में इस पवित्र माहौल के साथ लोग जुड़े हुए हैं। भले ही लोग सशरीर यहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन वर्चुअल माध्यम से लोग हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। आप सभी शंकराचार्य की समाधि की पुनर्स्थापना के साक्षी बन रहे हैं। हमारा देश तो इतना विशाल है और इतनी महान ऋषि परंपरा है कि एक से बढ़कर एक तपस्वी आज भी भारत के हर कोने में आध्यात्मिक चेतना को जगाते रहते हैं।



