दिवाली पर आंगन में फुलझड़ी जला रहे 5 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ,पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची थी – RGH NEWS
देश

दिवाली पर आंगन में फुलझड़ी जला रहे 5 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ,पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची थी

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला (Himachal Pradesh) शहर में एक बार फिर से तेंदुए (Leopard attack in Shimla) की दहशत देखने को मिली है. यहां पर घर के आंगन से एक पांच साल के बच्चे को तेंदुआ उठा कर ले गया है. शिमला शहर के पुराने बस अड्डे के नीचे लालपानी की यह घटना है. दीवाली के दिन देर रात बच्चा जब घर के आंगन में फुलझड़ी जला रहा था तो तेंदुआ बच्चे को उठा कर ले गया है. बच्चे के बारे में शुक्रवार सुबह भी पता नहीं चल पाया है. हालांकि, पास ही जंगल में बच्चे की पेंट मिल है. स्थानीय पार्षद ने मामले की पुष्टि की है. वहीं, पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची थी. शिमला के डीएफओ ने घटना की पुष्टि की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button