*✍️जेल अंदर हॉस्पीटल के टॉयलेट में छिपा था जेल में निरूद्ध बंदी....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️जेल अंदर हॉस्पीटल के टॉयलेट में छिपा था जेल में निरूद्ध बंदी….*

● *लॉक-अप पर नहीं मिलने पर जेल अधीक्षक चौकी जूटमिल में दर्ज करवाये थे बंदी के फरार होने की रिपोर्ट*….

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: *रायगढ़* । प्रतिदिन की तरह दिनांक 01-11-2021 के रात्रि लगभग 7.30 बजे से 8.30 बजे के मध्य जिला जेल में निरूद्ध बंदियों की गिनती की जा रही थी जिसमें 01 बंदी कम पाया गया, तब सभी बैरकों में बंदियों की गिनती पुन: ली गई । बैरक क्रमांक 10 में रह रहा एक बंदी *लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सन्नी चौहान आत्मज प्यारेलाल चौहान उम्र लगभग 18 वर्ष 05 माह साकिन जोरापाली थाना कोतरारोड़* बैरक में नहीं था । तब जेल अधीक्षक के निर्देश पर अलार्म बजाकर जेल पहरी एवं जेल के सभी स्टाफ जेल के आंतरिक एवं बाह्य व आसपास क्षेत्र में खोजबीन किया गया, बंदी का पता नहीं चलाने पर बंदी के जेल से फरार हो जाने की आशंका पर जेल अधीक्षक द्वारा जेल पहरी को पुलिस चौकी जूटमिल रिपोर्ट दर्ज कराने रवाना किया गया । जेल पहरी के रिपोर्ट पर आरोपित बंदी के विरूद्ध चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में *धारा 224 भादंवि* दर्ज कर विवेचना में लिया गया । फरार बंदी की खोजबीन में लगे जेल स्टाफ को जेल के अंदर हॉस्पीटल के टॉयलेट में बंदी छिपा हुआ मिला । बंदी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सन्नी चौहान के विरूद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धरमजयगढ़ के न्यायालय द्वारा अपराध क्रमाक 220/21 धारा 457, 380 भादंवि में जेल वांरट जारी किया गया जिसमें जिसमें बंदी आरोपी जेल में दाखिल हुआ था। चौकी जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपित बंदी की फार्मल गिरफ्तारी सुमार कर जेल स्टाफ व गवाहों से पूछताछ कर बयान लिया गया है । .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button