एक और पॉपुलर एक्टर का हुआ निधन,जिम में कसरत करते हुए आया हर्ट अटैक

नई दिल्ली: सुपरस्टार एक्टर Puneeth Rajkumar का आज सुबह जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. समाचार एजेंसी IANS के Tweet के मुताबिक हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई एक्टर की जांच के लिए अस्पताल में मौजूद थे.
सिद्धार्थ से सिर्फ 6 साल बड़े थे पुनीत
पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) ने महज 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की उम्र भी महज 40 साल थी जब दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया था. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी जिम और वर्कआउट के काफी शौकीन थे. पिछले कुछ समय में बहुत ज्यादा वर्कआउट करने वालों को दिल का दौरा पड़ने के कई मामले सामने आए हैं
