शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज मिली जमानत

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज 25 दिन बाद जमानत मिल गई है. आर्यन के साथ-साथ अरबाज और मुनमुन धनेचा को भी जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा. बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत को लेकर पिछले तीन दिनों से सुनवाई चल रही थी. आज इस मामले पर फैसला आ चुका है और जमानत वाले फैसले पर कोर्ट की विस्तृत कॉपी कल आएगी.
ढाई बजे से मामले पर सुनवाई शुरू
आज ढाई बजे से इस मामले पर सुनवाई चल रही थी. NCB के वकील ने आज सुनवाई के दौरान कहा कि ड्रग्स पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद रेव पार्टी में छापा मारा गया. वकील ने बताया कि आर्यन खान (Aryan Khan) को ड्रग्स लेने की लत है और वह नियमित रूप से ड्रग्स लेते हैं. आर्यन खान (Aryan Khan) के बयान और व्हाट्सएप चैट पंचनामा में रिकॉर्ड हैं.
शाहरुख की मैनेजर प्रभावित कर रहीं जांच?
वकील का कहना है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मैनेजर पूजा जांच को प्रभावित कर रही हैं. वकील ने कहा कि 8 लोगों के पास से कमर्शियल क्वांटिटी में ड्रग्स मिले हैं. NCB के वकील ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आर्यन खान (Aryan Khan) का ड्रग पैडलर्स के साथ संबंध है. हाई कोर्ट में आज आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्रग्स मामले में बड़ा फैसला आ सकता है.