टीम इंडिया को मिली खुशखबरी,हार्दिक पंड्या ने शुरू की गेंदबाजी

दुबई. टीम इंडिया (Team India) के लिए दुबई से बड़ी और राहत देने वाली खबर आ रही है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पहले मैच में टीम को पाकिस्तान से हार मिली थी. टीम को अब 31 अक्टूबर को अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) से भिड़ना है. यह मैच दोनों टीम के लिए अहम रहने वाला है. पंड्या ने आईपीएल 2021 के दौरान भी गेंदबाजी नहीं की थी. टीम 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है.ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने हार्दिक पंड्या के नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए फुटेज को दिखाया. इस पर पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि यह टीम के लिए बड़ी खबर है. अगर वे 2 ओवर भी गेंदबाजी करते हैं तो टीम इंडिया को फायदा मिलेगा. मालूम हो कि पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 5 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की थी. मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार शुरुआत में महंगे रहे थे. इसके बाद भी उन्हीं से गेंदबाजी करानी पड़ी थी.