*✍️आलिया भट्ट ने ट्यूब बिकिनी पहन गिराईं बिजलियां,खूबसूरत लोकेशन पर दिया बोल्ड पोज….*

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनके फैंस उनकी हर फिल्म पर अपना प्यार बरसाते हैं. आलिया की क्यूटनेस उनकी सबसे बड़ी खूबी है, लेकिन अब आलिया अपने क्यूटनेस वाले टैग को हटाने के लिए लगातार बोल्ड लुक की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. अब उन्होंने ट्यूब बिकिनी में एक धांसू तस्वीर शेयर की है.
ट्यूब बिकिनी में आलिया
दरअसल, Alia Bhatt ने एक बोल्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में वो ब्लू ट्यूब बिकिनी (Alia Bhatt Bikini Pic) में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में आलिया बोल्ड और ब्यूटीफुल लग रही हैं. इस तस्वीर में वो किसी खूबसूरत लोकेशन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. आलिया इस तस्वीर में बिल्कुल ‘नो मेकअप लुक’ में हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं

खुद को बताया स्टार
इस ताजा फोटो को शेयर आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है,’हम स्किन में लिपटे हुए सितारे हैं, उस रोशनी को जिसे आप हमेशा से खोज रहे थे वो आपके भीतर ही है.’ आलिया भट्ट ने पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि ये तस्वीर उनकी ‘स्टारलाइट’ बहन शाहीन भट्ट ने क्लिक की है.