मनोरंजन

*✍️फेमस टीवी कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर है’ की गोरी मैम ने ने किया खुल्लम खुल्ला KISS, टूटेगा तिवारी जी का दिल….*

नई दिल्ली: फेमस टीवी कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) लोगों के बीच काफी मशहूर है. इस शो की स्टारकास्ट को घर-घर पहचान मिली हुई है. शो की अनीता भाभी और गोरी मैन के रूप में पहचान पाने वाली एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) भी कम ही समय में लोगों की चहेती हो चुकी हैं. नेहा ने अब सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो से सबका ध्यान खींचा है. इस वीडियो वह खुल्लम-खुल्ला Kiss करती नजर आ रही हैं.

पति पर आया गोरी मैम को प्यार 

इस वीडियो में नेहा पेंडसे अपने पति शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) के साथ नजर आ रही हैं. वह दोनों एक बड़े से बार काउंटर के सामने हैं. तभी अचानक नेहा पति शार्दुल को KISS करती हैं. इस वीडियो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि ये बार नेहा के पति ने ही खोला है. कैप्शन में नेहा ने इसकी जानकारी भी दी है.

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स 

इस वीडियो को देखकर नेहा के फैंस का दिल टूट गया है. कमेंट सेक्शन में कोई पूछ रहा है कि आपने शादी कब कर ली? कोई कह रहा है कि वो विभूति भैया से शिकायत करेगा. इसके अलावा इस जोड़ी की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button