*✍️भारत के सबसे महंगे स्कूटर की बुकिंग हुई शुरू,बिना चाबी के हो जाता है स्टार्ट….*

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) की टू-व्हीलर यूनिट बीएमडब्ल्यू मोटररैड (BMW Motorrad) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में मीडियम साइज का प्रीमियम स्कूटर बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी (BMW C 400 GT) पेश किया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि नया स्कूटर पूरी तरह से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध होगा और इसे मंगलवार से बीएमडब्ल्यू मोटररैड इंडिया के सभी डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है.ये स्कूटर 350cc के डिस्प्लेसमेंट के साथ वाटर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक इंजन के साथ आता है. इसे आप लास्ट 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकते हैं.
C 400 GT का पावर आउटपुट 34hp है जो 35Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस स्कूटर में बिना चाबी वाला इग्निशन (Keyless Ignition), यूएसबी (USB) चार्जिंग और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टीएफटी डिस्प्ले लगा है. एक शानदार सफर का मजा उठाने के दौरान इसे चलाने पर आपको अलग अहसास होगा. इसका बॉडी पैनल, एलईडी लाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर और सीवीटी ट्रांसमिशन इसे दूसरों से अलग बनाता है. ऑटो सेक्टर के दिग्गजों के मुताबिक इस स्कूटर को खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होगी. भारत में लॉन्च होते ही यहां मौजूद सबसे महंगे स्कूटरों की लिस्ट में ये स्कूटर सबसे ऊपर जगह बना चुका है.