मनोरंजन

*✍️अनुपमा की बेटी पाखी रियल लाइफ में हैं बहुत हसीन, Photos पर टिक जाएंगी आपकी नजरे,सोशल मीडिया पर खूब रहती हैं एक्टिव….*

‘अनुपमा’ (Anupama) शो में पाखी का किरदार मुस्कान बामने (Muskan Bamne) निभा रही हैं. पाखी, शाह परिवार की सबसे छोटी सदस्य हैं. पाखी को घर वाले खूब प्यार करते हैं. शो की तरह ही रियल लाइफ में भी सारे स्टारकास्ट मुस्कान को बहुत पसंद और प्यार करते हैं.

‘अनुपमा’ (Anupama) शो में पाखी का ट्रैक इस समय अहम है और लोग मुस्कान (Muskan Bamne) की एक्टिंग पसंद कर रहे हैं. मुस्कान बामने काफी उम्र से ही एक्टिंग कर रही हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर करियर की शुरुआत की थी.

 

मुस्कान बामने (Muskan Bamne) बस 21 साल की हैं. 10 साल से वो मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं. 10 साल की छोटी सी उम्र में ही मुस्कान बामने ने टीवी शोज में काम करना शुरू कर दिया था.

मुस्कान बामने (Muskan Bamne) का अपनी ऑनस्क्रीन मां रुपाली गांगुली से स्पेशल बॉन्ड है. वो दोनों सेट पर खूब मस्ती करती हैं और साथ में मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं.

मुस्कान बामने (Muskan Bamne) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन मुस्कान अपनी हसीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैंस को उनका ग्लैमरस अवतार भी खूब पसंद आता है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button