मनोरंजन

*✍️बर्थडे के दिन अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा ऐलान,अब नही करेंगे ये काम….*

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने बर्थडे के दिन एक बड़ा ऐलान करते हुए कमला पसंद के साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है. असल में हाल ही में अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने इस पान मसाला ब्रांड के साथ टाइअप किया था जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था. अमिताभ (Amitabh Bachchan) के फैंस इस बात से खासे नाराज थे कि उन्होंने पान मसाला का एड किया.

तोड़ दिया इस ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट
बेदाग छवि वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस बारे में ट्विटर पर कई बार सफाई भी दे चुके थे लेकिन बावजूद इसके फैंस को उनका ये विज्ञापन करना रास नहीं आ रहा था. अब अपने एक ब्लॉग के जरिए बिग बी ने ये ऐलान कर दिया है कि वह पान मसाला ब्रांड के साथ अपना ये कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहे हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के ऑफिस की ओर से उनका आधिकारिक बयान जारी किया गया है.उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बारे में लिखा है और प्रमोशन करने के बदले में मिला पैसा भी वापस कर दिया है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button