मनोरंजन

*✍️अब इस सिनेमा जगत के फेमस अभिनेता का हुआ निधन….*

बेंगलूरू,  कन्नड़ फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता सत्यजीत का लंबी बीमारी के बाद रविवार यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनका असली नाम सैयद निजामुद्दीन था।

नाना पाटेकर के साथ 1986 में आयी हिंदी फिल्म ‘अंकुश’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया।

उनकी प्रमुख फिल्में युद्ध कांड, पुलिस स्टोरी, शिव मेच्चिदा, कन्नप्पा न्यायक्कगी नानू, संघर्ष और पद्म व्यूह हैं। उन्होंने फिल्मों में खलनायक से लेकर हास्य अभिनेता तक विभिन्न भूमिकाएं निभायी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button