देश
*✍️पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, देखें अब कितने रुपए चुकाने होंगे…..*

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। आज भी कीमतों में इजाफा हुआ है। आज सुबह 6 बजे नई कीमत जारी हो गया। जिसमें सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम 29 से 36 पैसे तो पेट्रोल के दाम में 25 से 33 पैसे बढ़ाए हैं
जिसके बाद अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.39 रुपए जबकि डीजल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.43 रुपए और डीजल की कीमत 98.48 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।



