*✍️आबकारी उड़नदस्ता टीम ने शुष्क दिवस गांधी जयंती के दिन दो बाइक सवार को 30 लीटर महुआ शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आबकारी उड़नदस्ता टीम ने शुष्क दिवस गांधी जयंती के दिन दो बाइक सवार को 30 लीटर महुआ शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया….*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: कल दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस होने के कारण माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं आबकारी कप्तान श्री प्रकाश पाल ने अवैध शराब के नियंत्रण के लिए दिन भर गस्त करने के निर्देश दिए थे..

उसी दिशा निर्देश के तहत कल आबकारी उड़नदस्ता टीम गस्त करते हुए जब दीनदयाल कॉलोनी पहुंची तो दो बाइक सवार (जो कि अपने साथ एक बोरी में कुछ रखे हुए थे) वर्दीधारी देख अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दिए.. वैसे में आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को शक हुआ तो उसका पीछा कर उन लोगों को दीनदयाल कॉलोनी में पकड़ा गया.. दोनों से पूछने पर पता चला की दोनों दीनदयाल कॉलोनी के ही निवासी हैं और उनका नाम रामजीवन झरिया एवं नरेन्द्र सिंह उर्फ बबलू है.. बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास रखे बोरी में से टायर ट्यूब में 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया.. 30 लीटर महुआ शराब एवं बाइक जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों रामजीवन एवं नरेंद्र सिंह उर्फ बबलू को जेल दाखिल किया गया..
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने की तथा हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू, निर्मल साव, अजय कसेर, धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button