*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ जिले में इन प्लांटों मे लापरवाही मिलने पर, लगभग इतने कंपनियों पर 20 लाख रुपए का जुर्माना,बड़े बड़े उद्योगों का नाम है पढ़ें पूरी खबर….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी लापरवाही मिलने पर लेबर कोर्ट ने 12 कंपनियों पर 20 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के बाद उद्योगों का केस लेबर कोर्ट में दायर किया। इसमें 12 प्रकरणों में कंपनी संचालक दोषी मिले।
उपसंचालक मनीष श्रीवास्तव और सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि लेबर कोर्ट में सितंबर माह में राधाकिशन ऑयल मिल पर एक लाख 40 हजार रुपए, जगदीश राइस मिल पर 60 हजार, रजत गर्ग मां शिवा स्टील पर एक लाख 20 हजार, एनआर टीएमटी पर 2 लाख 10 हजार, सुनील इस्पात पर 1 लाख 80 हजार रुपए, मां काली एलाईस एक लाख चालीस हजार, चन्द्रहासिनी इस्पात पर 12 हजार, विमल रिफ्रेटिक्स पर 2 लाख 10 हजार रुपए, सिंघल पॉवर पर 3 लाख 60 हजार, जेपीएल में 3 लाख 60 हजार रुपए, बीएस स्पंज पर 50 हजार, नव दुर्गा फ्यूल पर 1 लाख 40 हजार और जेएसडब्ल्यू पर 4 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सारे मामलों की सुनवाई सितंबर माह में होगी।



