*✍️जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पाण्डेय और उपाध्यक्ष पद पर संजय कोका को जीत मिला✍️*
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र पाण्डेय को जीत मिली वहीं उपाध्यक्ष पुरूष पद पर संजय कोका, महिला उपाध्यक्ष पद पर नीता ठेठवार को जीत मिली। इसी प्रकार सचिव पद के लिए महेन्द्र यादव और सह सचिव पद पर जय प्रकाश जायसवाल ने जीत दर्ज की। ग्रंथपाल कल्याणी शर्मा चुनी गयी।
लगभग महीने भर से जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी मची हुई थी। 18 फरवरी को मतदान हुआ। प्राप्त 11 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो शाम 5 बजे तक चला। जिला अधिवक्ता संघ में कुल 553 मतदाता थे, जिसमें से 513 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे जिसमें लालमणी त्रिपाठी, राजकुमार उपाध्याय और राजेन्द्र पाण्डेय के लिए मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। राजेन्द्र पाण्डेय पहले राउण्ड से ही अपने दो अन्य प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे थे और इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लाल मणि त्रिपाठी 59 मतों से आगे निकलते हुए जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कोका की स्थिति भी प्रथम राउण्ड से मजबूत बनीं रही। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय शर्मा से 55 मतों से आगे निकलकर जीत दर्ज की। इसी प्रकार उपाध्यक्ष महिला पद के लिए निता ठेठवार भी पहले राउण्ड से बढ़त बनाते हुए 211 मतों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर महेन्द्र यादव की भी स्थिति पहले ही राउण्ड से मतबूत बनी रह गयी और उन्होंने कुल 196 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोज तिवारी से 37 मतों से जीत दर्ज की। सह सचिव पद पर जयप्रकाश जायसवाल की स्थिति भी शुरू से आखिरी तक मजबूत रही लेकिन काफी कम मतों के अंतर से अंतिम राउण्ड तक इस पद के लिए नतीजा क्या होगा इसपर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा चलती रही। अंतत: इन्होंने 202 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज श्रीवास को 7 मतों से परास्त कर दिया। ग्रंथपाल पद पर महिला अधिवक्ता ने कब्जा जमाया। इस पद के लिए केवल दो ही प्रत्याशी थे। जिसमें कल्याणी शर्मा ने प्रथम चरण के काउंटिंग से मजबूत स्थिति बनाते हुए कुल 288 मत प्राप्त किये और अपने प्रतिद्वंदी कौशल राजपूत को 77 मतों से पछाड़ दिया।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर शकुंतला चौहान को एवं क्रीड़ा सचिव पद पर राजेन्द्र पटेल को निर्विरोध चुन लिया गया था। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गये। जिसमें दिनेश मित्तल, हेमा भट्ट, मनमोहन चौहान, निशांत चौबे, शुशील पोद्दार और प्रवीण बहिदार शामिल हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद राजेन्द्र पाण्डेय एवं सचिव महेन्द्र यादव ने बताया कि उनके जो भी चुनावी वायदे थे उसे धरातल पर लाने के लिए वो आज से ही प्रयत्न शुरू कर देगें। राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उनके लिए प्राथमिकता क्रम में अधिवक्ता भवन, अधिवक्ता कॉलोनी, अधिवक्ता पेंशन और नये अधिवक्ताओं को एक निश्चित राशि निश्चित समय तक के लिए दिये जाने की बात होगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यो के लिए हमारी पूरी टीम काम करेगी और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन लेती रहेगी