देश
*✍️स्कूल में हुआ कोरोना विस्फोट….एक साथ 60 बच्चे पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप…..*

बेंगलुरू। कर्नाटक में एक बार फिर कोरोना लोगों को डरा रहा है। यहां बेंगलुरू के एक आवासीय विद्यालय से 60 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि आईसीएमआर ने स्कूलों को खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी किया था जिसमें टेस्ट को प्राथमिकता देने की बात कही गयी थी और कहा गया था कि प्राइमरी स्कूलों को खोला जाना चाहिए। लेकिन सामने आ रहे मामलों ने परिजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।



