देश
*✍️अचानक इन शहरों में कर दिया गया इंटरनेट, SMS और सोशल मीडिया पर बैन…..जाने क्या है कारण….*
जयपुर। राजस्थान में आज को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में नकल रोकने के लिए अधिकतर जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद करने की घोषणा की है। जयपुर संभाग के सीकर, दौसा, अलवर व झुंझुनूं में सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
वहीं जयपुर ग्रामीण में भी इंटरनेट बंद रहेगा। इस संबंध में संभागीय आयुक्त दिनेश यादव ने आदेश जारी कर दिए है। हालांकि जयपुर शहर में इंटरनेट बंद करने को लेकर अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं।
चित्तौड़गढ़. रीट परीक्षा को लेकर रविवार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जिले में राशमी भोपाल सागर एवं रावतभाटा को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीना ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। लीज लाइन को इससे मुक्त रखा गया है।



