*✍️छत्तीसगढ़ के किसान का बेटा बना IAS….94वां रैंक लाकर प्रदेश और पिता को किया गदगद….*

रायपुर: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शुभम कुमार ने टॉप किया है. यूपीएससी के मुताबिक, सिविल सर्विसेज परीक्षा में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. इसी के साथ छत्तीसगढ़ के आकाश श्रीश्रीमाल ने भी UPSC में बाजी मारी है. आकाश श्रीश्रीमाल को देश में 94वां रैंक मिला है.संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने 2020 (UPSC 2020 exam) सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रहने वाले 25 वर्षीय आकाश श्रीश्रीमाल (Akash Srishrimal of Kawardha ) ने देश में 94वां रैंक हासिल किया है.पिता अपने बेटे की सफलता से काफी गदगद हैं. उन्होंने इसका श्रेय परिवार, शिक्षकों और आकाश के दोस्तों को दिया है.
बता दें कि नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है.परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं और आयोग ने विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए उनके नामों की अनुशंसा की है.



