*✍️अपराधी हुए बेखौफ....बीजेपी नेता से मांगी गई 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी.....* – RGH NEWS
देश

*✍️अपराधी हुए बेखौफ….बीजेपी नेता से मांगी गई 2 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी…..*

झारखंड में अपराधियों का मनोबल कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. रांची के रहने वाले बीजेपी नेता और रियल स्टेट कारोबारी रमेश सिंह से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. रमेश सिंह से टेलीग्राम मैसेंजर के द्वारा अमन साहू गैंग के मयंक सिह के द्वारा 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. जानकारी के अनुसार रांची के रातू रोड के रहने वाले भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह को पहले एक अज्ञात फोन आया. उन्होंने फोन नहीं उठाया तो करीब आधा घंटे बाद उनके मोबाइल और सोशल मीडिया टेलिग्राम मैसेंजर से मैसेज आया. मैसेज में लिखा था “हेलो रमेश जी, मैं अमन साहू गैंग से मयंक सिंह बोल रहा हूं, दो करोड़ रुपये नगद और आपके जितने भी लोकेशन पर जमीन बेचने का काम चल रहा प्रति कट्टा 2 लाख. नही तो ठोंक देंगे”.

मैसेज मिलते ही रमेश सिंह ने एसएसपी से मुलाकात कर जानकारी दी है. इस सिलसिले में सुखदेवनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button