*✍️मूर्ति विसर्जन करने गयी बच्चियो के साथ हुआ बड़ा हादसा....तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत....* – RGH NEWS
देश

*✍️मूर्ति विसर्जन करने गयी बच्चियो के साथ हुआ बड़ा हादसा….तालाब में डूबने से 7 बच्चियों की मौत….*

लातेहार:झारखंड के लातेहार जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ है।बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत मननडीह ग्राम में शनिवार को कर्मा डाली का विसर्जन करने गए 7 लड़कियों की मौत तालाब रूपी गड्‌ढ़े में डूबने से हो गई। घटना शनिवार की है। मृतकों में तीन सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसा एक बच्ची को बचाने के दौरान हुआ और सभी लड़कियां एक-एक कर तालाब में डूब गईं। लोगों ने सभी का शव तालाब से बाहर निकाल लिया है।

अचानक एक लड़की गड्‌ढ़े में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बारी-बारी से सातों लड़कियां गड्‌ढ़े के गहरे पानी में पहुंच गई और डूब गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी लड़कियों को कड़ी मशक्कत के बाद गड्‌ढ़े से बाहर निकाला। इनमें से चार की मौत हो चुकी थी। जबकि ग्रामीण तीन लड़कियों के जीवित होने की शंका पर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button