*✍️अगर आपको बनवाना है आयुष्मान कार्ड, बनवाए जल्द से जल्द देखे कब तक लास्ट डेट है आयुष्मान कार्ड बनाने का, जाने पूरी जानकारी

RGHNEWS PRASHANT TIWARI प्रदेश में सभी वर्गाें के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता (डीकेबीएसएसवाय) अंतर्गत ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनाने के लिए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर पर कार्यरत कॉमन सर्विस सेंटर, च्वाइस सेंटर के माध्यम से निशुल्क पंजीयन प्रारंभ किया है। कार्ड 30 सितंबर तक बनवाए जा सकेंगे। पंजीयन के बाद शासन द्वारा एसईसीसी सूची में शामिल परिवार, अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्ड धारी परिवारों को 5 लाख रुपए प्रति परिवार एवं शेष अन्य राशनकार्डधारी परिवारों को 50 हजार रुपए प्रति परिवार को प्रति वर्ष निशुल्क इलाज शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में मिलेगा।
कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राही को राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य कोई शासकीय फोटो पहचान-पत्र लेकर जाना होगा। वर्तमान में निशुल्क आयुष्मान कार्ड सभी पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों तथा च्वाइस सेंटरों में बनाया जा रहा है।



