*✍️गांव के छात्रों के बीच हुई मारपीट.....तमाशा देखते रहे प्राचार्य व शिक्षक.....बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित.....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️गांव के छात्रों के बीच हुई मारपीट…..तमाशा देखते रहे प्राचार्य व शिक्षक…..बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित…..*

बिलासपुर। कोटा में दो गांव के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्राचार्य समेत शिक्षक मारपीट की घटना के दौरान तमाशबीन बने देखते रहे। इस दौरान उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश भी नहीं की। इसके बाद दूसरे गांव के छात्र अपनी जान बचाते हुए भाग निकले। घायल छात्रों ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा के ग्राम इमलीपारा निवासी छात्र प्रकाश करगीकला में पढ़ते हैं। करगीकला के छात्रों के एक गुट से उनका बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। प्रकाश ने इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य अश्वनी पांडेय को भी दी थी। इसके बाद भी प्राचार्य ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को स्कूल में छात्रों की बैठक रखी गई थी। इसमें विवाद को लेकर कोई हल नहीं निकल सका।छात्र प्रकाश ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका पक्ष भी नहीं सुना गया। बैठक के बाद छात्र स्कूल से बाहर निकले।

इस दौरान पहले से ही साइकिल की चेन, क्रिकेट बैट, स्टंप और लाठी लेकर तैयार बैठे युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक तमाशबीन बनकर देखते रहे। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने पहले भी करगीकला गांव के छात्रों का पक्ष लिया था। इसके कारण गांव के छात्रों का हौसला बुलंद था। इसके कारण उन्होंने दूसरे गांव के छात्रों पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण घायल छात्र जब इमलीपारा पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गई। तुरंत ही गांव में बैठक बुलाई गई। इसके बाद इमलीपारा के ग्रामीण बड़ी संख्या में कोटा थाने पहुंच गए। घायल छात्रों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाइश दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button