*✍️एक मकान में फांसी पर लटकती मिली 4 लोगों की लाश....9 महीने की बच्ची भी शामिल.....पुलिस भी देख हुई हैरान....* – RGH NEWS
देश

*✍️एक मकान में फांसी पर लटकती मिली 4 लोगों की लाश….9 महीने की बच्ची भी शामिल…..पुलिस भी देख हुई हैरान….*

बेंगलुरु:मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मकान में एक साथ पांच लोगों की लाश मिली है। एक कमरे में 5 लोगों की लाश मिलने से पुलिस भी हैरान है बताया जा रहा है कि मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। यह बच्ची करीब 4 दिनों से भूखी थी और उसकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने जिंदा मिली लड़की को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार घर के सभी लोग घर के खिड़की दरवाजे बंद करके खुदकुशी कर ली है। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बच्ची की मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि घर का मालिक बाहर था इसी दौरान यहां मौजूद लोगों ने खुदकुशी की हैं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद हैं। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घर में दरवाजा तोड़ कर दाखिल हुई। पुलिस ने चारों मृतकों की डेड बॉडी उनके कमरों से बरामद की। इन सभी की लाश घर की छत से लटकती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button