*✍️यहाँ की सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन….*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना (COVID-19) की ताजा स्थिति को देखते हुए सरकारी ने कोविड पाबंदियों को जारी रखने का फैसला लिया है. संक्रमण से बचाव के लिए किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ आयोजन पर रोक लगा दी गई है. गृह विभाग ने सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह, त्योहारों के आयोजन के साथ जुलूस, मेलों और हाट बाजारों पर प्रतिबंध को आगे भी जारी रखे जाने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने सभी जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है.
सरकार का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना का अभाव कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का कारण बन सकता है. संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम जैसे धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली का आयोजन ना हो. सभी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नो-मास्क, नो-मूवमेंट की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है.



