*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: रायगढ़ जूटमिल थाना के पीछे हुई चाकूबाजी......युवक की स्थिति गंभीर...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: रायगढ़ जूटमिल थाना के पीछे हुई चाकूबाजी……युवक की स्थिति गंभीर…*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी:  जूटमिल थाना अंतर्गत चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है। घटना जूटमिल थाना के पीछे की है। युवक राजकमल यादव रात के समय अपने घर की ओर जा रहा था ,उसी दौरान आरोपी विकास वैध ने युवक को गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर मारपीट कर लगातार दो तीन बार चाकू गोद कर मौके से फरार हो गाया। खून से लथपथ युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का उपचार जारी है पर घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना 05/09/21 की रात 10 से 11 बजे की बीच की है। घायल युवक के पिता हीरा यादव द्वारा जूटमिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। दिनाक 07/09/21 को लिखित शिकायत मिलने पर अपराध धारा 294,506, 323,34 भा.द.वि का घटित होने पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button