*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: प्लांट में हुआ बड़ा हादसा 9 घायल लेकिन 5 मजदूरों की हालत गंभीर....जाने कैसे हुआ हादसा....* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: प्लांट में हुआ बड़ा हादसा 9 घायल लेकिन 5 मजदूरों की हालत गंभीर….जाने कैसे हुआ हादसा….*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के बाथड़ी स्थित एक स्टील प्लांट में बुधवार सुबह स्क्रैप भट्टी में धमाका हो गया. हादसे में उद्योग में कार्यरत करीब 9 कामगार घायल हो गए, जिनमें से 5 को नाजुक हालत के चलते पंजाब के लुधियाना स्थित डीएमसी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. रेफर किए गए कामगारों में से एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है. आंशिक रूप से घायल हुए अन्य कामगारों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई. घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ हरोली मनोज कौंडल दलबल सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया.
बताया जा रहा है कि कामगारों ने भट्टी के अंदर स्क्रैप डाला जिसके बाद यह घटना पेश आई. हालांकि, जिला पुलिस के आला अधिकारियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के चलते कोई भी बड़ा अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है. बताया जा रहा है कि भट्टी में तकनीकी खराबी आने के चलते ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button