*✍️एक ऐसा शख्स जो चाकू से करता था महिलाओं पर वार.....इलाके में दहशत.... जाने क्यों करता था ऐसा....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️एक ऐसा शख्स जो चाकू से करता था महिलाओं पर वार…..इलाके में दहशत…. जाने क्यों करता था ऐसा….*

गाजियाबाद,: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो चाकू से महिलाओं पर हमला करता था।

महिलाओं को घायल करने के बाद आरोपी फरार हो जाता था। महिलाओं पर अचानक हो रहे इस तरह के हमले से इलाके में दहशत फैल गई।

वहीं, महिलाओं पर हमले की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। बता दें, हमलावर ने जब एक ही इलाके में दूसरी महिला पर चाकू से हमला किया तो पुलिस को शक हुआ कि हो न हो ये कोई साइको है। फिर क्या था आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम को लगाया गया। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रेलवे रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए शख्स का नाम सोनू कुमार उर्फ दीपक है। उसकी उम्र 35 साल है और वो मूल रूप से पटना का रहने वाला है। यहा वो मजदूरी करता है। पुलिस ने वारदात के समय पहने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शादी के एक महीने बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इससे वह गुस्से में रहने लगा और वारदात की।

बताया कि जिन दो महिलाओं पर उसने हमला किया था, उनसे पहले से ना कोई उसकी जान पहचान थी और ना ही कोई दुश्मनी। बस उसका मन किया तो घर से चाकू उठाया और हमला कर दिया। पुलिस की मानें तो शादी के एक महीने बाद आरोपी सोनू की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। ऐसा लगता है कि उसके बाद से सोनू को महिलाओं से नफरत सी हो गई है। शायद इसी वजह से वो महिला पर हमले कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button