*✍️घर से निकली बारात दुल्हन को लेने की तभी फिल्मी स्टाइल मे दिन दहाड़े गिड़नेप हो गया दूल्हा और टूट गई शादी….जाने आखिर क्यों किया दूल्हे को गिड़नेप क्या था पूरा मांजरा….*

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार को अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गांव के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के दूल्हे का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया।करीब 3 घंटे बाद दूल्हे को शादी न करने की चेतावनी देते हुए तीन मोबाइल फोन लेकर उसे छोड़ दिया। जिसके बाद बिलरियागंज थाने पहुंच पीड़ित ने पुलिस को सारी दास्तान सुनाई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उधर, बारात लौटने के कारण शादी नहीं हो सकी।
दरअसल, महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार निवासी मो. परवेज पुत्र मो. नजीर की शादी अहरौला के गहजी भीलमपट्टी गांव में मो. सरताज की पुत्री से 5 सितंबर को होनी तय थी। परवेज की बरात सुबह साढ़े ग्यारह बजे सरदहा से निकली और कप्तानगंज कोईनहा मार्ग होते हुए भीलमपट्टी जा रही थी। दूल्हा स्विफ्ट कार में सवार था, जिसमें भाई-भाभी, बहन, तीन बच्चे और ड्राइवर था। अहरौला क्षेत्र के एक गांव के पास कार पहुंची ही थी कि चार बाइक से 8 लोगों ने कार को ओवरटेक कर उसे रोक दिया। इसके बाद चालक को पीटने के बाद कार समेत दूल्हे का अपहरण कर लिया।
अपहर्ता उसे लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। अपहरणकर्ताओं ने दूल्हे व कार में सवार उसके परिजनों को चेताया कि दुल्हन किसी की प्रेमिका है। लिहाजा, उससे शादी करने वाले को जान से हाथ धोना पड़ेगा। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिजन सकते में आ गए। फिर वह बिलरियागंज थाने पहुंच और पुलिस को पूरी दास्तान सुनाई। जिसके बाद बारात घर को लौटी और शादी नहीं हो सकी।



