देश
*✍️अपने पिता के हरकतों से परेशान शादीशुदा महिला ने अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी….पति ने दर्ज करवाई रिपोर्ट….*

गया: बिहार के गया जिले सेे एक ऐसा मामला सामने आया जिससे हर कोई सकते मे है कि कोई बाप अपनी बेटी के साथ ऐसा कर सकता है मामले में पता चला है कि बाप ही लूट रहा था शादीशुदा बेटी की आबरू जिससे परेसान एक शादीशुदा महिला ने अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और खुद भी फांंसी पर झूल गई। इस घटना के बाद मृतक महिला के पति ने उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतक महिला के पति ने अपने ससुर पर पत्नी का रेप करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी पत्नी से उसके पिता ही पिछले कई दिनों से दुष्कर्म कर रहे थे। इस बात ये वह परेशान थी। महिला ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने खुदकुशी कर ली।वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।



