*✍️ज्वेलरी चोरी कर बुजुर्ग महिला ने प्राइवेट पार्ट में छिपाये....फिर ऐसे हुआ खुलासा...* – RGH NEWS
देश

*✍️ज्वेलरी चोरी कर बुजुर्ग महिला ने प्राइवेट पार्ट में छिपाये….फिर ऐसे हुआ खुलासा…*

बिहार के पश्चिमी चंपारण इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोचेंगे कि इसमें हैरानी की बात क्या है, लेकिन असली कहानी यहां से शुरू होती है। दरअसल महिला की करतूतों का राज तब खुला, जब उसका एक्सरे कराया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेतिया के नरकटियागंज में सोनारपट्टी रोड पर स्थित ज्वेलरी शॉप में चोरी करने के आरोप में स्थानीय दुकानदार ने एक बुजुर्ग महिला (Women) को पकड़ लिया। आरोपी महिला के पास से एक जोड़ी झुमके बरामद हुए हैं। बरामद गहने की कीमत करीब 22 हजार रुपये है। वैसे मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि सोनारपट्टी रोड स्थित विनोद सर्राफ के ज्वेलरी दुकान में उक्त महिला ग्राहक के तौर पर पहुंची। जिसने दुकानदार से गहने दिखाने के लिए कहा। इस पर महिला को तीन से चार जोड़ी कान के झुमके दिखाए गए। जो काउंटर पर रखे हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने एक जोड़ी झुमका किसी तरह छिपा लिया। शक होने पर दुकानदार ने महिला से पूछताछ की, लेकिन महिला ने चोरी के आरोप (theft charges) को नकार दिया। दुकानदार ने मामले की जानकारी वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद देवीलाल को दी।

इसके बाद आरोपी बुजुर्ग महिला का एक्स-रे कराया गया। इसपर महिला के प्राइवेट पार्ट में गहना (Jewel in woman’s private part) दिखाई दिया। फिर महिला ने चोरी का आरोप स्वीकार कर लिया। साथ ही उसने चोरी का गहना वापस लौटा दिया। आरोपी महिला बुजुर्ग थी। साथ ही स्थानीय लोगों ने पहल की। इस पर उक्त बुजुर्ग महिला चोर को मुक्त कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button