*✍️जानिए देश के इन दो राज्यो मे लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या है सरकार की मंशा....* – RGH NEWS
देश

*✍️जानिए देश के इन दो राज्यो मे लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या है सरकार की मंशा….*

नई दिल्ली: देश के तमाम हिस्सों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है लेकिन अभी भी केरल और महाराष्ट्र में रोजाना हजारों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं. केरल में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. रोजाना 30 हजार से अधिक मामले पूरे देश में अकेले केरल राज्य से सामने आ रहे हैं. राज्य सरकार ने संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए कई पाबंदियां लागू की लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुईं. इस बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच केरल में संपूर्ण लॉकडाउन की संभावना से इनकार कर दिया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम विजयन केरल में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे एक बड़ा संकट पैदा हो सकता है. सीएम ऑफिस ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्ण तालाबंदी से इनकार करते हुए कहा कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका पर एक बड़ा संकट पैदा कर करेगा.

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन की संभावना से इनकार कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रीराजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “निकट भविष्य में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है. मैं लोगों से गणेश उत्सव मनाते समय भीड़भाड़ से बचने की अपील करता हूं. उत्सव सादगीभरा होना चाहिए.” उन्होंने कहा, ‘सरकार विभिन्न दिशा-निर्देश जारी कर रही है और उनका हर समय पालन किया जाना चाहिए.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button